गुरुवार, 13 जून 2013

वेलेन्टाइनडे कानून

                                वेलेन्टाइनडे कानून

                                            भूमिका 

                                      हिन्दी गद्य में व्यंग्य एक शैली के रूप में पिछले 50 वर्षो में इतनी तीव्रता से प्रति स्थापित हुआ कि सब उसकी प्रगति से चौकन्ने हो गये । यद्यपि व्यंग्य के जन्मदाताओं में  कबीर का नाम सर्वप्रथम लिया गया है तथापि भारतीय भाषाओं में कबीर के समकालीन और भी लेखक हुये हैं जिन्होने समाज में फैली विसंगतियों, धार्मिक दुराचरण, अत्याचार, अनाचार आदि से समाज को हानि पहुंचाने वाले तत्वों पर वक्रोक्तियों के माध्यम से करारे व्यंग्य बाण छोड़कर समाज को तिलमिला दिया । सफेद पोशों की कलई खोलकर रख दी । सही अर्थो में कबीर और व्यंग्यकारों ने समाज के दुश्मनो के चेहरो पर चढ़े मुखौटों को उतारकर उनके सही चेहरे, चाल और चरित्र को उजागर किया । 


                                                       वर्तमान हिन्दी साहित्य मे व्यंग्य को स्थापित करने वालों में मध्य प्रदेश के श्री हरिशंकर परसाई एंव शरद जोशी का नाम बड़े आदर के साथ लिया गया है । उनका लेखन इतना लोकप्रिय हुआ कि समाचार  पत्र और पत्रिकाओं ने नियमित कॉलम स्थापित किये और उन्हें बड़े सम्मान के साथ प्रकाशित किया । स्वतंत्र भारत में जिस गति से समाज, शासन और व्यक्ति का चारित्र पतित हो रहा था उसे रोकने टोकने वाला शायद कोई नहीं था । इसलिये अच्छे खासे कथाकार श्री परसाई और शरद जोशी ने अपनी लेखनी को व्यंग्य की और मोड़ दिया । आज उनका सोपा बिरवा पुष्पित पल्लवित होकर ऐसा लहलहा रहा है कि हिन्दी साहित्य में व्यंग्य लेखको की बाढ़ सी आ गई है । 


                                                             नई पीढ़ी के व्यंग्यकारों में श्री उमेश कुमार गुप्ता एक प्रखर व्यंग्यकार माने जाते हैं । उन्होने समाज में फैल रही विसंगतियों पर अपनी लेखनी से तीव्र प्रहार किये हैं । ‘‘ वेलेन्टाईनडे कानून’’  उनके ऐसे ही पैने व्यंग्यों का संग्रह है जिसे पढ़कर अपने संस्कारों और संस्कृति से च्युत, कर्तव्यभ्रष्ट दुराचारी,नारी शोषक, अंधविश्वासी, प्र्रपंचियों आदि के चेहरों से नकाब उतर जायेगें । संक्षेप मे इतना ही कहना चाहूंगा कि इन व्यंग्यों को पढ़कर ही इनका स्वाद चखा जा सकता है । आशा करता हू कि लेखक की इस कृति का पाठकगण गर्मजोशी के साथ स्वागत करेगें।

                                बटुक चतुर्वेदी
                            प्रसिद्ध साहित्यकार भोपाल

           

गुरुवार, 27 मई 2010

KABIR KE vani कबिरा महिमा नामकी, कहता कही न जाय। चार मुक्ति औ चार फल, और परमपद पाय।।


दोहे-


1- जिनके धन सतनाम है,  तिनका जीवन धन्न।  तिनको सतगुर तारहीं,  बहुर न धरई तन्न।।
कैप्शन जोड़ें



1- जिनके धन सतनाम है,
तिनका जीवन धन्न।
तिनको सतगुर तारहीं,
बहुर न धरई तन्न।।


2- कबिरा महिमा नामकी,
कहता कही न जाय।
चार मुक्ति औ चार फल,
और परमपद पाय।।



3- नाम सत संसार में,
और सकल है पोच।
कहना सुनना देखना,
करना सोच असोच।।



4- सतलोकै सब लोक पति,
सदा समीप प्रमान।
परमजोत सो जोत मिलि,
प्रेम सरूप समान।।



5- सुख सागर सुख बिलसई,
मानसरोवर न्हाय।
कोट कामसी कामिनी,
देखत नैन अधाय।।


6- महिमा बडी जो साध की,
जाके नाम अधार।
सतगुर केरी दया ते,
उतरे भव जल पार।।




7- कहैं कबिर विचार के,
तब कुछ किरतम नाहिं।
परमपुरूष तहॅं आपही,
अगम अगोचर माहिं।।



8- कहै कबीर विचार के,
जाके बरन न गांव।
निराकार और निर्गुना,
है पूरन सब ठांव।।


9- कहैं कबीर विचार के,
क्रत्रिम करता नहिं होय।
यह बाजी सब क्रत्रिम है,
सांच सुनो सब कोय।।

10-सात द्वीप नौ खण्ड में,
औ इकीस ब्रम्हाड।
सतगुरू बिना न बाचिहौ,
काल बडो परचंड।।

11-गुरू चरणोदक अनन्त फल,
हमते कही न जाय।
मनकी पुरवै कामना,
लेवे चित्त लगाय!!

12-सतगुरू समान को हितू,
अन्तर करो विचार।
कागा सो हंसा करै,
दरसावेै ततसार।।

13-गुरू महिमा ग्रंथ यह,
कहै कबीर समझाय।
पाप ताप सब ही हरै,
अमर लोक लैे जाय।।

14-यहि संयोग मूवा सब कोई,
कीन्ह न कोइ विचार।
कहें कबीर चारो युग करता,
सब में फिरा पुकार।।

15-आस करे सुन्य नगरकी,
जहां न करता कोय।
कहें कबीर बूझो जिव अपने,
जाते भरम न होय।।

16-हमरा यह सब कीन कराया,
हमहीं बस परगांव।
कहे कबीर सबको जगह,
हमको नाही ठॉव।।


17-हमरे काज हम सब कीना,
बसा पुरूष इक आय।
रूप न रेखा अंग बिहूना,
घट घट रहा समाय ।।

18-अमिट वस्तु सब मेटे,
जो मेटे सो प्रमान।
मिटतन कीन्ह सनेहरा,
आपइ मिटे निदान।।


19-पैडें सब जग भूलिया,
कहैं लग कहौं समुझाय।
कहें कबीर अब क्या कीजे,
जगते कहा बसाय।।

20-ब्रम्हा यह समझे नहीं,
बिना बीज कछु नाहिं।
कहें कबीर जो उन कहो,
सो राखो मन माहि।।